{"_id":"69f0c051e36344702d0836e3","slug":"delhi-police-to-stop-the-capital-drowning-in-drugs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134211-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशे में डूबती राजधानी को रोकेगी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशे में डूबती राजधानी को रोकेगी दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत की दिशा में दिल्ली पुलिस का अभियान तेज
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए दिल्ली पुलिस लगातार कई कार्यक्रमों को आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स ने मंगलवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया। इस पहल के तहत स्कूलों, नशा मुक्ति केंद्रों और बस्तियों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
अलग-अलग जगहों पर चलाया गया अभियान
अभियान के तहत दरियागंज स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल में इंस्पेक्टर विजय दहिया ने करीब 110 छात्रों के साथ संवाद करते हुए नशे के खतरों और साथियों के दबाव से बचने के उपायों पर चर्चा की। वहीं, शाहदरा के काबुल नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इंस्पेक्टर प्रवीण राठी ने उपचार रत लोगों से संवाद कर उन्हें पुनर्वास के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा रूप नगर के निगम स्कूल में इंस्पेक्टर विकास पन्नू ने लगभग 200 छात्रों और शिक्षकों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशे के कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी। अन्ना नगर की झुग्गी बस्तियों में इंस्पेक्टर नितेश कुमार ने लोगों से संवाद कर नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
नशा मुक्त जीवन अपनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान दृश्य माध्यमों, स्टैंडी और ग्राफिक्स के जरिए नशे की भयावहता को दर्शाया गया। साथ ही छात्रों को 1933 मानस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई, जो नशा मुक्ति और सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी लिया।
Trending Videos