सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi records season s lowest temperature

दिल्ली में सीजन का सबसे कम पारा: 3°C पर कांपी राजधानी, आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट; जानें कब तक चलेगा यह दौर

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई।

Delhi records season s lowest temperature
दिल्ली में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर की स्थिति रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसके चलते रात और सुबह ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हालांकि, खिली धूप से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 20.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos

यह इस सीजन का सबसे कम पारा रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.4 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 3.2 डिग्री, लोधी रोड में 3 डिग्री व पालम में 4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। वहीं, पालम में सुबह 7:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 600 मीटर रही।

वहीं, सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 600 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

15 से 18 जनवरी तक ठंड का प्रकोप रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, 16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। 

इसके अलावा, 17 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। यही नहीं, 18 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए। दिन का समय हल्का सुहावना रहेगा।

शीतलहर के मानक
- न्यूनतम तापमान को 10 डिग्री या उससे कम होना चाहिए।
- न्यूनतम तापमान अगर सामान्य से साढ़े चार डिग्री से लेकर साढ़े छह डिग्री तक कम है तो उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान अगर साढ़े छह डिग्री से ज्यादा कम है तो उसे गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे होने पर उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे होने पर उसे गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
 

इन बातों का रखें ख्याल
- कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें।
- एक भारी कपड़े की बजाय कई गर्म ऊनी कपड़े पहनें।
- सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed