सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s temperature dips below 40 degrees Celsius after dust storm

दिल्ली-NCR में आज बारिश का यलो अलर्ट: धूल भरी आंधी ने गर्मी पर लगाया ब्रेक, पारा 40°C के नीचे, पढ़ें अपडेट

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार रात आंधी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मई में तापमान बढ़ेगा, फिर बारिश होगी।

Delhi s temperature dips below 40 degrees Celsius after dust storm
दिल्लीवासियों को जल्द गर्मी से मिलेगी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed