{"_id":"6a702e905a3304cc2c0e32d0","slug":"delhi-schools-receive-another-bomb-threat-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस ने परिसर कराया खाली; शुरू की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस ने परिसर कराया खाली; शुरू की तलाशी
Mon, 03 Aug 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:30 AM IST
सार
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे और गहन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन धमकियों के कारण स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही हैं।Multiple schools in Delhi receive bomb threat. Delhi Police say all safety protocols are being followed and a thorough check of the premises is being conducted. So far, nothing suspicious has been found.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2026
हाल ही में दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों को ऐसे ईमेल प्राप्त हुए जिनमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्राप्त ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि धमकी के स्रोत का पता लगाया जा सके।