{"_id":"69bff2b41084c50dbe0b6a21","slug":"delhi-state-volleyball-championship-to-be-held-at-shivaji-college-from-28th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128925-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 28 से, शिवाजी कॉलेज में होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 28 से, शिवाजी कॉलेज में होगी भिड़ंत
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाग लेने वाली टीमों के लिए आधार कार्ड या दिल्ली निवास का प्रमाण पत्र अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन (डीवीए) दिल्ली स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 28 से 29 मार्च तक करेंगी। यह प्रतियोगिता राजौरी गार्डन स्थित शिवाजी कॉलेज में आयोजित होगी, जिसमें राजधानी के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भाग लेने वाली टीमों के लिए आधार कार्ड या दिल्ली निवास का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। साथ ही, खिलाड़ियों को अपने मैच से 30 मिनट पहले मैदान पर पहुंचना होगा।
प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों को अनुशासन का पालन करना होगा और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार मैच खेले जाएंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर टीमों को एक ही दिन में दूसरे राउंड के मुकाबले भी खेलने पड़ सकते हैं।
टीमों को अपनी प्रविष्टि 27 मार्च तक निर्धारित अधिकारियों को भेजनी होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आयोजकों को उम्मीद है कि यह चैंपियनशिप सफल और प्रतिस्पर्धात्मक साबित होगी।
Trending Videos