सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two brothers crushed by a truck, killing them.

Delhi: आईपीएल मैच देख बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों को संसद मार्ग पर ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में मातम

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
सार

दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागे हुए चालक की तलाश तेज की, बाद में ट्रक को बरामद किया है। 

Delhi: Two brothers crushed by a truck, killing them.
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के अति सुरक्षित इलाके संसद मार्ग में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों 20 वर्षीय यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय अभव भाटिया (नाबालिग) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागे हुए चालक की तलाश तेज की, बाद में ट्रक को बरामद किया है। 

Trending Videos


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अशोक रोड स्थित महादेव रोड टी-पॉइंट के पास पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। मृतक दोनों चचेरे भाई थे। मामले में संसद मार्ग थाना पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट नहीं पहना था
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनाें शवों का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल के शवगृह में कराया गया। जांच में पता चला कि दोनों भाई बिना हेलमेट के बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। हादसे के समय पीछे बैठे अभव अपने पिता से फोन पर 30 मिनट में घर पहुंचने की बात कह रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक दोनों को रौंदता भाग गया। 

सीसीटीवी फुटेज से हादसे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हादसे की पूरी कड़ी जोड़ा जाएगा। आरोपी ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। पता चला है कि ट्रक पर मलबा भरा हुआ था। आरोपी चालक ने ट्रक को मालिक के यहां छोड़कर भाग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed