{"_id":"69a9e9d56a9eeb43f5033743","slug":"delhi-weather-thursday-was-the-hottest-day-of-the-season-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा; भीषण गर्मी को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा; भीषण गर्मी को रहें तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ सकता है।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ऐसे में बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी धीर-धीरे खत्म हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 18.2 आया नगर में 18.1 और लोधी रोड में 17 और पालम में 16.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
Trending Videos
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहा। आने वाले सात दिनों में पारा 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेजी से बढ़ेगी। अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम रहेगा साफ, छाएंगे हल्के बादल
दिल्ली में 6 मार्च से 11 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7 और 8 मार्च को आसमान अधिकतर साफ रहेगा और तेज हवा नहीं चलेगी। 9 से 11 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।