सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   H3N2 flu cases one rise in Delhi NCR and alert advised

H3N2 Flu: दिल्ली-एनसीआर में तेजी से फैल रहा एच3एन2 फ्लू, बुजुर्गों-बच्चों के लिए सलाह; इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बदलते मौसम और नए सबक्लेड के वैरिएंट के कारण भारत में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर दिल्ली-एनसीआर में कई घरों में फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह आमतौर पर सामान्य फ्लू जैसा है। डॉक्टरों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

H3N2 flu cases one rise in Delhi NCR and alert advised
च3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस क्या है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार और फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खास तौर पर एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, एच3एन2 फ्लू आमतौर पर बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होता और अधिकतर लोगों में इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही होते हैं। 

Trending Videos


पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय बुधराजा ने बताया कि इस संक्रमण का असर मुख्य रूप से सांस की नली पर पड़ता है। इस कारण गले में खराश, हल्का गले का दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अधिकतर लोग तीन से चार दिन में ठीक हो जाते हैं। बच्चों में यह संक्रमण पहले होता है और उनके माध्यम से परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर बुजुर्गों तक फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार यदि परिवार में किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो उसे अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। गंगाराम अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बाबी भालोत्रा के अनुसार अभी ज्यादातर मामलों में सामान्य फ्लू और कॉमन कोल्ड जैसे ही लक्षण देखे जा रहे हैं।

बचाव के उपाय
-भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए।
-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
-गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।
-तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोते रहें।
-ठंडी चीजें खाने-पीने से बचें और फ्रिज का पानी न पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed