{"_id":"69aa2c60f92d65e7a60ae869","slug":"radha-soami-satsang-traffic-will-be-affected-from-today-till-march-8-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा स्वामी सत्संग: आज से 8 मार्च तक यातायात रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा स्वामी सत्संग: आज से 8 मार्च तक यातायात रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की विशेष व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
सार
इस दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार, तीनों दिन करीब 3 से 4 लाख लोगों की भीड़ पहुंच सकती है, जबकि लगभग 80 हजार श्रद्धालु परिसर में रुकेंगे।
demo
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
राधा स्वामी सत्संग व्यास का सत्संग 6 से 8 मार्च तक राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स भाटी माइंस में आयोजित होगा। इस दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार, तीनों दिन करीब 3 से 4 लाख लोगों की भीड़ पहुंच सकती है, जबकि लगभग 80 हजार श्रद्धालु परिसर में रुकेंगे।
Trending Videos
श्रद्धालु 6 मार्च की सुबह 5 बजे से सत्संग स्थल पर पहुंचना शुरू कर देंगे और शाम करीब 6 बजे तक लौटना शुरू करेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। सत्संग स्थल में प्रवेश सभी श्रद्धालुओं और वाहनों के लिए भाटी माइंस रोड से होगा। आयोजकों ने अलग-अलग वाहनों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे भीड़ से बचने के लिए सुबह 5 बजे से पहले पहुंचें। फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले श्रद्धालुओं को डेरा बॉर्डर के रास्ते आने की सलाह दी गई है। 6 से 8 मार्च तक सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) और भाटी माइंस रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
आम लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों को मंडी रोड-जोनापुर कट और बांध रोड के पास से मेहरौली-गुरुग्राम मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। आयोजकों ने सत्संग परिसर के अंदर पर्याप्त वाहन खड़ा करने की व्यवस्था की है।
वहीं, एसएसएन मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।