{"_id":"69a9ba0025b49a54b0053071","slug":"mother-and-two-daughters-attempted-suicide-in-delhis-malviya-nagar-daughters-died-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: दो बेटियों की जान लेकर खुदकुशी का किया प्रयास, महिला अस्पताल में भर्ती; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: दो बेटियों की जान लेकर खुदकुशी का किया प्रयास, महिला अस्पताल में भर्ती; जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कई अलग-अलग कोणों से कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने इतना बड़ा और दुखद कदम क्यों उठाया।
Delhi Police
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने अपनी दो जवान बेटियों की हत्या कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। जब वह आए तो इस घटना के बारे में पता लगा।
Trending Videos
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। पुलिस ने बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। मां (54) का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार शाम करीब 6:10 बजे कॉल मिली थी। फोने करने वाले ने बताया कि परिवार वालों ने दरवाज़ा नहीं खोला है। सूचना के बाद मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देखा कि दरवाज़ा अंदर से बंद है। दरवाज़ा खोलने पर एक लड़की का शव मिला।
उसके मुंह पर तकिया रखा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या की गई है। उसकी बहन की गर्दन पर लिगेचर के निशान थे। यानि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की मां भी एक कमरे में बेहोश लेकिन मिली, उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुरूआती जांच में पता लगा है कि मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों को मारा और उसके बाद खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़ी बेटी (34) को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वहीं छोटी बेटी (28) ने हाल ही में लॉ की पढ़ाई पूरी की है।
पिता घर पर नहीं थे
पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि घटना के समय बेटियों के पिता घर पर नहीं थे। वह मालवीय नगर में ही गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। वह शाम को दुकान से घर आए तब इस घटना का पता लगा।