{"_id":"69aa2d5c3d7af99ae30ad8f5","slug":"noida-property-dealer-shot-dead-while-playing-holi-with-family-in-society-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सोसाइटी में परिवार संग होली खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सोसाइटी में परिवार संग होली खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती कार से अपने भाई व दो अन्य के साथ सोसाइटी आई थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सेक्टर-75 की आईवी काउंटी सोसाइटी में पत्नी और बच्चों के सामने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की सीने में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर होली खेल रहे अन्य निवासियों में अफरातफरी मच गई। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती कार से अपने भाई व दो अन्य के साथ सोसाइटी आई थी।
Trending Videos
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मूलरूप से सोरखा गांव निवासी साहिल सिंघल यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। साहिल की चार साल पहले गाजियाबाद में रहने वाली युवती से मुलाकात हुई थी। उस वक्त युवती कोको काउंटी सोसाइटी में काम करती थी। दोनों के बीच बातचीत हुई और प्रेम-संबंध बन गए। जब युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो साहिल उससे दूरी बनाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी पर बात करने के लिए युवती अपने भाई निखिल सोलंकी, लोकेश उर्फ लब्बू सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ बुधवार को कार से आईवी काउंटी सोसाइटी पहुंची थी। साहिल ने ही सोसाइटी में एंट्री कराई थी। गेट से एंट्री करने के बाद चारों सीधे उनके फ्लैट पर पहुंचे। जहां साहिल की मां सीमा सिंघल मिलीं और चारों को फ्लैट में घुसने से रोक दिया। इसके बाद आरोपियों को पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी के नीचे होली खेल रहे हैं तो सभी वहीं पहुंच गए।
वहां चारों लोग साहिल से बात करने लगे और शादी से लेकर अन्य मुद्दे पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवती के भाई निखिल ने साहिल के सीने में तीन गोलियां मार दीं। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और साहिल को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
युवती के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का विरोध
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साहिल ने युवती के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इससे युवती का भाई नाराज था। शादी की बात को लेकर पहले से नाराजगी चल ही रही थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवती पैसे हड़पने के अलावा लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि युवती करीब तीन साल से साहिल से लगातार रकम ऐंठ रही थी। अब पत्नी को तलाक देकर साहिल पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी।
अवैध असलहे से की गई वारदात
पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या में जिस असलहे का इस्तेमाल किया गया है। वह अवैध था। आरोपी असलहे साथ लेकर आए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है। यह हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। घटना के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।