सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi- Yamuna River continues to flow above danger mark, 10000 people evacuated, all updates

हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, यमुना का जलस्तर आज तोड़ सकता है 5 सालों का रिकार्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi- Yamuna River continues to flow above danger mark, 10000 people evacuated, all updates
यमुना का जलस्तर पहुंचा 206 मीटर
विज्ञापन
हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का खादर क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। मंगलवार सुबह जलस्तर बढ़कर 206 मीटर पर पहुंच गया था जिसका लगातार बढ़ना जारी है। इस वक्त यमुना का जलस्तर 206.03 तक बढ़ गया है जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है।
Trending Videos


आज फिर हथनीकुंड से 24,992 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें कि 28 जुलाई तक यमुना में लगभग 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ईस्ट दिल्ली के डीएम के महेश ने बताया कि अगर बारिश नहीं हुई तो यमुना का जलस्तर नीचे गिर सकता है। यमुना खादर इलाके में रहने वाले करीब 10 हजार लोगों को अब राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हलांकि पानी छोड़ने का फ्लो पहले की तुलना में कम हुआ है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन बढ़ते जल स्तर को लेकर मुस्तैदी बरत रहा है। इससे ज्यादा जल स्तर बढ़ता है तो सरकार सेना की मदद लेगी।      

सोमवार को दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने गीता कालोनी ठोकर 18 और 21 पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात का उचित सुविधाएं मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें बाढ़ पीड़ितों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी को तो वे फोन से संपर्क किया जा सकता है। 

इस बाबत उन्होंने लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। जल स्तर में सोमवार शाम 6 बजे तक 0.25 मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। 

10 हजार लोगों को राहत शिविरों में किया गया शिफ्ट

Delhi- Yamuna River continues to flow above danger mark, 10000 people evacuated, all updates
लोहे के पुल से ट्रेनों का आवागमन बहाल - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना के सभी संभावित इलाकों में 37 बोटें और 250 बचाव कर्मी तैनात किए गए हैं। बोट के जरिये यमुना क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के मुताबिक मयूर विहार, प्रीत विहार और गांधी नगर जिलों के तहत आने वाले खादर क्षेत्र से तीन दिनों में 10 हजार लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। 

इन क्षेत्रों में डीएनडी फ्लाईओवर मयूर विहार एक्सटेंशन खेती क्षेत्र, नर्सरी पुश्ता मयूर विहार खादर क्षेत्र, अक्षरधाम मंदिर के पीछे का यमुना क्षेत्र, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का से जुड़ा खादर क्षेत्र, आईटीओ ब्रिज खादर क्षेत्र, हाथी ठोकर नंबर 10 और 11, ठोकर नंबर-12 शकरपुर, ठोकर 13, 14 और 15, गीता कालोनी ठोकर 16, 17, 18 और 21 शामिल हैं।  

नर्सरी पुश्ता पर 50 परिवारों को नहीं मिले शिविर
मयूर विहार नोएडा लिंक रोड पर करीब 50 परिवरों को प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। ये लोग डीएनडी क्षेत्र में हैं। यहां पर रह रही रानी देवी ने बताया कि सभी लोग खुद की तिरपाल लगाकर रहने की व्यवस्था की है। उन्हें न तो खाना मिल रहा और अन्य सुविधाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed