सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DFCCIL flags off first rake of Chikoo from Gujarat

Delhi NCR News: गुजरात से पहली बार डीएफसीसीआईएल से चीकू की पहली रैक रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुजरात के अमलसाड़ से दिल्ली-एनसीआर तक ताजे फलों की आपूर्ति होगी तेज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुजरात के छोटे किसानों के लिए रविवार का दिन बेहद अहम रहा। यहां से पहली बार अमलसाड़ से चीकू की पहली रैक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर के लिए रवाना की गई। इससे पहले सड़क मार्ग से आपूर्ति की जाती थी।
डीएफसीसीआईएल का मानना है कि इस पहल ने किसानों को सीधे बड़े बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। साथ ही राजधानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ताजे फलों की तेज आपूर्ति का रास्ता भी साफ होगा। अमलसाड़ विभाग विविध कार्यकारी सहकारी खेड़ूत मंडली लिमिटेड ने न्यू अंचेली (एसीएलएन) स्टेशन से चीकू की पहली खेप दिल्ली के आदर्श नगर मंडी के लिए भेजी। मुंबई इकाई के अंतर्गत संचालित इस रैक में कुल 15 वैगनों (वीपी) में ताजा चीकू लोड किया गया। करीब 75 हजार रुपये के माल-भाड़े में पहुंचाई जा रही यह खेप रेल परिवहन की लागत-दक्षता को दर्शाती है। रेल के जरिए परिवहन होने से सड़कों पर ट्रकों की संख्या में कमी आएगी, जिससे यातायात दबाव और प्रदूषण दोनों में कमी होगी। यह पहल केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गति शक्ति’ योजना के अनुरूप है,।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed