फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   District-level event at the indoor stadium

Delhi NCR News: इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम, मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
District-level event at the indoor stadium
कार्यक्रम की तैयारी करते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में प्रात: 08:58 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपमंडल होडल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह और उपमंडल हथीन में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी, ताकि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।


देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है। माल गोदाम रोड, रेलवे रोड, जवाहर नगर, कैंप मार्केट और गुप्तागंज बाजार में तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह है।



बस अड्डा परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मुख्य द्वार पर तिरंगे के तीनों रंगों से सुसज्जित स्वागत द्वार तैयार किया गया है। होडल और हथीन बस अड्डों पर भी सजावट की गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटों को तिरंगे वाली रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article