{"_id":"6a7b2b0144cd5681390a9b6c","slug":"dpl-west-delhi-lions-win-match-by-eight-wickets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150202-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएल: मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस की आठ विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएल: मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस की आठ विकेट से जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 के चल रहे मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ और लायंस को सात ओवर में 58 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 4.1 ओवर में हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहली ही गेंद पर ध्रुव कौशिक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अर्पित राणा और सुजल सिंह ने 53 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। राणा ने 20 गेंदों पर 32, जबकि सुजल ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए। बारिश के कारण खेल रुकने तक राइडर्स ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बनाए थे। लायंस की ओर से मयंक गुसाईं और शुभम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकित कुमार चार रन बनाकर जल्दी आउट हुए। इसके बाद कृष्ण यादव ने 14 गेंदों में नाबाद 34 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। संवाद