{"_id":"6a5b6ec527b37b01da0d23bc","slug":"dtu-to-award-up-to-16-credits-for-mooc-courses-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146372-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मूक कोर्स के लिए डीटीयू देगा अधिकतम 16 क्रेडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मूक कोर्स के लिए डीटीयू देगा अधिकतम 16 क्रेडिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी छात्रों के लिए मूक कोर्स के लेकर दिशा-निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने सभी स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के छात्रों के लिए स्वयं-एनपीटीईएल के माध्यम से मूक कोर्स चुनने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। विश्वविद्यालय ने सर्कुलर जारी कर छात्रों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम के पंजीकरण, क्रेडिट ट्रांसफर और प्रमाणन की प्रक्रिया स्पष्ट की है।
सर्कुलर के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-22 और उसके बाद प्रवेश लेने वाले छात्र मूक कोर्स के माध्यम से वैकल्पिक विषयों में अधिकतम 16 क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे, जबकि 12 हफ्ते की अवधि वाले कोर्स के लिए चार क्रेडिट और आठ हफ्ते के कोर्स के लिए दो क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं। हालांकि आठ सप्ताह से अधिक अवधि वाले कोर्स में भी अधिकतम दो क्रेडिट ही दिए जाएंगे।
चयनित मूक कोर्स पहले से पढ़ा और अध्ययन विषयों से समान नहीं होना चाहिए। छात्रों को अपनी डीटीयू ईमेल आईडी से पंजीकरण करना होगा। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए स्वयं की परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। प्राप्त अंकों को विश्वविद्यालय के नियमानुसार लेटर ग्रेड में परिवर्तित किया जाएगा और विभागीय मूक समन्वयक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेंगे। छात्रों को पोर्टल पर सही ढंग से चुनकर पंजीकरण करना होगा।