{"_id":"69c693e996048085fc001d69","slug":"du-creates-record-declares-96-ug-results-in-a-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129704-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू ने रचा रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 96 फीसदी यूजी परिणाम घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू ने रचा रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 96 फीसदी यूजी परिणाम घोषित किए
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवंबर-दिसंबर 2025 परीक्षाओं के 2.54 लाख से अधिक छात्रों के नतीजे तेजी से जारी, परीक्षा शाखा की बड़ी उपलब्धि
-पीजी और एसओएल के रिजल्ट निकालने की तैयारी शुरू की गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 में हुई स्नातक (यूजी-एनईपी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में रिकॉर्ड कायम किया है। डीयू की परीक्षा शाखा ने यूजी के परिणामों में से 96 फीसदी नतीजे मात्र एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिए हैं। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर यूजी के नतीजों को इतने कम समय में जारी कर दिया गया है। अब परीक्षा शाखा ने पीजी और एसओएल (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) के रिजल्ट निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
डीयू परीक्षा शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 23 से 27 फरवरी 2026 के बीच कुल 2,54,282 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए। 23 फरवरी को 30 नोटिफिकेशन जारी कर 2,546 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए। 24 फरवरी को यह संख्या बढ़कर 20,691 छात्रों तक पहुंच गई। 25 फरवरी को 114 नोटिफिकेशन के जरिए 1,53, 877 छात्रों के नतीजे जारी किए गए, जो इस अवधि का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। इसके बाद 26 फरवरी को 57 नोटिफिकेशन के माध्यम से 75, 013 छात्रों के परिणाम घोषित हुए जबकि 27 फरवरी को 23 नोटिफिकेशन के जरिए 2, 155 छात्रों के नतीजे जारी किए गए।
कुल मिलाकर 276 परिणाम नोटिफिकेशन के माध्यम से 2.54 लाख से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए गए। डीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि यूजी के रिजल्ट रिकॉर्ड समय में निकाले गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कारण ही यह रिजल्ट इतनी जल्दी निकाले जा सके। अब हमने स्नातकोत्तर और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के रिजल्ट निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
Trending Videos