{"_id":"69c3f2f0a0e7822fc200800d","slug":"dusu-office-now-has-new-address-as-prerna-bhawan-in-du-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129362-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में अब डूसू कार्यालय का नया पता प्रेरणा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में अब डूसू कार्यालय का नया पता प्रेरणा भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
-कुलपति ने प्रेरणा भवन का किया उद्घाटन, भवन छात्र गतिविधि सेंटर के रूप में कार्य करेगा
-यह केंद्र छात्रों की विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देगा
-कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा यह विद्यार्थियों के लिए बनेगा प्रेरणा और नवाचार का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय (डूसू) को अपना स्थायी पता मिल गया है। अब डूसू कार्यालय का नया पता होगा प्रेरणा भवन। इसे रामजस कॉलेज के सामने सामाजिक विज्ञान संकाय परिसर में बनाया गया है। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बुधवार को इस नव निर्मित प्रेरणा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डूसू पदाधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भवन छात्र गतिविधि सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जिसमें डूसू का कार्यालय भी स्थापित किया गया है। मालूम हो कि अब तक डूसू कार्यालय छात्रावास मार्ग पर पोर्टा केबिन में चल रहा था। कुलपति प्रो योगेश सिंह ने उद्घाटन के बाद भवन का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रेरणा भवन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक स्थल साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र छात्रों की विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर कुलपति ने डूसू पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की और छात्र गतिविधि सेंटर को लेकर सुझाव भी दिए।
Trending Videos