{"_id":"6a7f1bb1a6610763ce0f5f3b","slug":"e-rickshaw-driver-dies-of-electrocution-while-charging-the-battery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150777-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के दौरान करंट लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के दौरान करंट लगने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के लिए उपयोगी
-पंजाबी बाग इलाके की घटना, घटना के बाद चार्जिंग प्वाइंट का मालिक मौके से भागा
-पुलिस ने मालिक के खिलाफ दर्ज किया लापरवाही से मौत का मामला, आरोपी की तलाश में दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में एक चार्जिंग प्वाइंट पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 28 साल के योगराज गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चार्जिंग प्वाइंट के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी बाग थाना पुलिस को बालाजी अस्पताल से करंट लगने के बाद एक युवक को भर्ती कराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 28 साल के योगराज गौतम को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।
जांच में पता चला कि मृतक योगराज गौतम मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाले थे। योगराज अविवाहित थे और अपने परिवार के साथ पश्चिम पुरी, पॉकेट-एक में किराए पर रह रहे थे। परिवार में माता-पिता व भाई हैं। शुक्रवार को वह पुष्पा चैंबर एलएससी मार्केट पंजाबी बाग स्थित चार्जिंग प्वाइंट पर अपने ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था, तभी उसे बिजली का झटका लगा। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। जिसमें पता चला कि चार्जिंग प्वाइंट से एक बिजली का तार निकल रहा था। जिसके चपेट में आने से उसे बिजली का झटका लगा। जांच में पता चला कि चार्जिंग प्वाइंट का मालिक बाली खन्ना है। जिसकी लापरवाही की वजह से घटना हुई। पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से मालिक भागा हुआ है, जिसकी तलाश में पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।