सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encroachment has become a problem, long traffic jam is seen on the main road of Pingawan.

Delhi NCR News: अतिक्रमण बना मुसीबत, पिनगवां के मुख्य रास्ते पर लग रहा लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पिनगवां।
कस्बा पिनगवां का मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं, इसके चलते यहां रोजाना जाम की समस्या आम है। सड़क किनारे अवैध कब्जे और यातायात व्यवस्था की अनदेखी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वाले अपने ठेले सड़क के किनारे लगाते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है।
वहीं, दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने बरामदों तक सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके अलावा ऑटो रिक्शा चालक भी सड़क पर ही खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं, जिससे यातायात और अधिक बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासी हिदायत खान, रफीक खान, लियाकत अली, सलीम खान, इमरान खान और सहरून खान का कहना है कि आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है और दुकानदारों व रेहड़ी वालों को चेतावनी भी दी गई है, लेकिन इसके बावजूद वे बार-बार सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार सरपंच प्रतिनिधि

फोटो कैप्शन:- पिनगवां कस्बे के रहपुआ मोड़ पर अतिक्रमण के चलते लगा लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed