{"_id":"69c67ec79c96e562cc0447dd","slug":"factory-manufacturing-fake-jeans-of-the-company-busted-3-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129687-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कंपनी की नकली जींस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कंपनी की नकली जींस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की डीआईयू टीम ने रामपुरा गांव में छापा मारकर एक कंपनी के नकली उत्पाद बनाने वाली अवैध यूनिट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों प्रमोद यादव (41), अमर प्रसाद (43) और मुकेश कुमार यादव (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1125 नकली जींस, 300 अधूरी जींस, 579 स्टिकर, 130 बेल्ट, 285 पॉकेट पीस और तीन सिलाई मशीनें बरामद की हैं।
शिकायत लेवाईस कपड़ा कंपनी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने दी थी, जिसके बाद एसीपी अजय कुमार के निर्देशन में टीम ने 25 मार्च को छापेमारी की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली ब्रांडेड जींस बनाकर स्थानीय बाजार में सप्लाई करते थे। थाना केशव पुरम में ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Trending Videos