फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 Meritorious NEET Students Honoured

Faridabad News: नीट के 10 मेधावी छात्रों का सम्मान

Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
10 Meritorious NEET Students Honoured
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निजी इंस्टीट्यूट के सहयोग से फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ इंडिया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निजी इंस्टीट्यूट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



अस्पताल के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश के भविष्य के चिकित्सक हैं। अस्पताल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भावना से देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान को दिया। वहीं, अभिभावकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मानित विद्यार्थियों में मानस्वी कुलश्रेष्ठ, काश्वी ढल्ल, रुद्राक्ष कोछार, दक्ष मग्गू, स्पर्श गर्ग, नायोनिका सिंघल, जानवी चौधरी, अर्नव मित्तल, गरिमा जैन और मानसवी शर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed