{"_id":"6a74e2582f1e192bdf01265f","slug":"people-troubled-by-deep-potholes-hopeful-of-getting-better-roads-soon-faridabad-news-c-1-1-noi1546-4585236-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गहरे गड्ढों से परेशान लोगों को जल्द बेहतर सड़कें मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गहरे गड्ढों से परेशान लोगों को जल्द बेहतर सड़कें मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद में 1.65 करोड़ की परियोजना से सुधरेंगी सड़केंएफएमडीए ने शुरू की मरम्मत और रखरखाव की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से टूटी सड़कों, गहरे गड्ढों और उड़ती धूल से परेशान लोगों को जल्द बेहतर सड़कें मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने जोन-1 की सड़कों की मरम्मत, पुनर्वास और वार्षिक रखरखाव के लिए 1.65 करोड़ रुपये की परियोजना जारी की है। इस कार्य के पूरा होने से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों, हाईराइज सोसाइटियों और आसपास के गांवों में रहने वाले करीब तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
एफएमडीए के अनुसार, कार्यादेश जारी होने के बाद एक वर्ष के भीतर सड़क मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद पिछले एक दशक में शहर का सबसे तेजी से विकसित होने वाला इलाका बनकर उभरा है। सेक्टर-75 से 89 तक बीपीटीपी, ओमैक्स, प्यूरी, एसआरएस, पिवोटल, आरपीएस और अन्य बड़ी आवासीय परियोजनाओं में हजारों परिवार रह रहे हैं। विभिन्न सरकारी और निजी आकलनों के अनुसार क्षेत्र की आबादी तीन लाख के करीब पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ रही है।
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
मानसून के दौरान सड़कों की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से बड़े गड्ढे बन जाते हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय निवासी लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे थे। टूटी सड़कों के कारण वाहनों की गति भी धीमी रहती है, जिससे पीक आवर्स में लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
परियोजना के तहत जोन-1 की मास्टर रोड, लिंक रोड और आंतरिक संपर्क मार्गों की जरूरत के अनुसार मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा। इसका लाभ मुख्य रूप से सेक्टर-75 से 89 के बीच विकसित आवासीय क्षेत्रों, आसपास की हाईराइज सोसाइटियों और उनसे जुड़े संपर्क मार्गों को मिलेगा। इसके अलावा आसपास के गांवों और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच भी बेहतर होगी।
शहर के विकास के लिए अहम परियोजना
ग्रेटर फरीदाबाद को स्मार्ट और आधुनिक शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां लगातार नई आवासीय परियोजनाएं, स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित हो रहे हैं। ऐसे में मजबूत सड़क नेटवर्क पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सड़क मरम्मत होने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि भविष्य में सड़क निर्माण पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
यह काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। प्राधिकरण की तरफ से नई सड़कें बनाने के साथ पुरानी को भी ठीक करवाया जा रहा है।
केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए