फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students learned the nuances of radio and digital campaigns.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने सीखी रेडियो और डिजिटल कैंपेन की बारीकियां

Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Students learned the nuances of radio and digital campaigns.
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में रेडियो और डिजिटल कैंपेन डिजाइन पर कार्यशाला आयोजित की गई। वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में विद्यार्थियों को मीडिया कैंपेन तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए सही योजना, रचनात्मक सोच और प्रभावी प्रस्तुति जरूरी है। रेडियो महारानी 89.6 एफएम के प्रोग्रामिंग हेड तुषार वाधवन और वरिष्ठ रेडियो जॉकी गीत भारद्वाज ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कैंपेन डिजाइन के चार प्रमुख चरणों टीजर, प्रमोशन, कॉल टू एक्शन और ऑन ग्राउंड एक्टिवेशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


आरजे गीत भारद्वाज ने रेडियो की भूमिका और इसकी सामाजिक उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने रेडियो और पॉडकास्ट के बीच अंतर भी बताया। वहीं तुषार वाधवन ने ट्रैफिक की पाठशाला जैसे अभियानों के उदाहरण देकर समझाया कि बेहतर शीर्षक और रचनात्मक ब्रांडिंग से लोगों को जोड़ा जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने बताया कि वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed