सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A massive fire broke out at a sanitary warehouse in Charoda

Faridabad News: छारोडा में सेनेटरी गोदाम में भीषण आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a sanitary warehouse in Charoda
विज्ञापन
-, सवा करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख, दमकल टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Trending Videos

-दमकल विभाग पर समय पर मदद न करने का आरोप, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत नूंह रोड पर स्थित गांव छारोडा बस स्टैंड के पास एक सेनेटरी गोदाम में बुधवार की रात बिजली शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लोहे के प्लंबिंग, सेनेटरी सामान और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। गोदाम के मालिक आरिफ, मुबारक और सरपंच तारीफ के अनुसार नुकसान अनुमानित सवा करोड़ रुपये से अधिक का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम के आगे से जर्जर अवस्था के बिजली तार गुजर रहे हैं। इन्हीं में शॉर्ट सर्किट के कारण घटना हुई।

आग रात करीब 1:00 बजे लगी और तेजी से भड़क उठी। गोदाम के आसपास लकड़ी की चौखट बनाने वाली फैक्टरी और टाइल्स गोदाम भी मौजूद हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। गोदाम लोहे की शीटों से बना था और उसमें काफी मात्रा में सामान भरा हुआ था। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन शुरुआत में केवल एक फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची। एक अन्य गाड़ी आधे-अधूरे पानी के साथ आई, जो प्रभावी साबित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नूंह दमकल विभाग को बार-बार फोन किया, लेकिन रात में कर्मचारियों से ठीक से बात नहीं हुई और मदद में देरी हुई। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर दमकल विभाग देरी से पहुंचने और उचित संसाधन उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगाया है। विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। रात भर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों को फोन कर गुहार लगाई, लेकिन पर्याप्त सहायता नहीं मिली। तावडू सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निगरानी शुरू की।
--------------
ऐतिहातन रोक दिए गए वाहन :
जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क पर सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई। आखिरकार सुबह करीब 4:15 बजे, लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे आग में किसी की जान नहीं गई।
-------------
समय पर आती टीम तो कम हो सकता था नुकसान :
ग्रामीण हसन मोहम्मद, खान मोहम्मद, नम्बरदार रजाक, हाजी यासीन, परवेज, हाशिम और शाहरुख आदि ने बताया कि यदि दमकल विभाग समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ पहुंचता तो कुछ सामान बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि नुकसान की सही राशि का आकलन अभी बाकी है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान सवा करोड़ से अधिक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article