सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating of Rs 6.24 lakh from furniture dealer

Faridabad News: फर्नीचर कारोबारी से 6.24 लाख की ठगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 6.24 lakh from furniture dealer
विज्ञापन
दुबई जाने के लिए बुक किया था टूर पैकेज, टिकट रद्द करने के बाद नहीं दिए रुपये
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-6 के फर्नीचर कारोबारी से ट्रैवल एजेंसी के संचालकों ने 6.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-6 निवासी फर्नीचर कारोबारी निखिल अरोड़ा ने 16 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर ट्रैवेलोट्यून्स एजेंसी का विज्ञापन देखा था। उन्होंने दुबई जाने के लिए वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। इस दौरान सौरभ गौतम नामक व्यक्ति ने छह लोगों के दुबई टूर का पैकेज ऑफर किया। जिसमें फ्लाइट, होटल, वीजा और सैर-सपाटे की सभी गतिविधियां शामिल होने की बात कही गई। इसके लिए कुल 6 लाख 24 हजार रुपये मांगे गए। आरोप है कि एजेंसी की ओर से उनके व्हाट्सएप पर पूरा यात्रा कार्यक्रम भेजा गया। इसके बाद उन्होंने एजेंसी की ओर से दिए बैंक खाते में दो अलग-अलग तारीखों में 6.24 लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई जाने की तारीख 22 अक्टूबर 2025 तय की गई थी और एजेंसी ने ऑनलाइन टिकट भी भेज दिए थे। जब वह अपने साथियों के साथ 22 अक्टूबर को सुबह करीब 3 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो जांच के दौरान उनके साथ जा रही 17 वर्षीय लड़की का वीजा फर्जी निकला। इस पर उन्होंने तुरंत एजेंसी के संचालक सौरभ गौतम से संपर्क किया। आरोप है कि एजेंसी ने टिकट रद्द कर 25 अक्टूबर की नई फ्लाइट कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद एजेंसी के सदस्यों ने फोन उठाना बंद कर दिया और कोई नई टिकट या वाउचर नहीं भेजा। मामले में उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed