सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A wedding hall will be built in Gaunchi, 20,000 people will get direct benefit.

Faridabad News: गौंछी में बनेगा बरात घर, 20 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A wedding hall will be built in Gaunchi, 20,000 people will get direct benefit.
विज्ञापन
एक बार में 500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित गौंछी गांव में लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक स्थल की कमी अब दूर होने जा रही है। बुध मस्जिद के पास बरात घर और टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण की योजना पर काम आगे बढ़ा दिया गया है। इस सुविधा से गांव गौंछी के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों और बस्तियों की करीब 15 से 20 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

गांव गौंछी, पर्वतीय कॉलोनी के हिस्सों और आसपास की आबादी में अब तक शादी-विवाह, सामाजिक बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई स्थायी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं था। अधिकांश लोग निजी मैरिज हॉल या टेंट लगाकर कार्यक्रम करते थे जिस पर 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का खर्च आ जाता था। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत बनने वाला बरात घर स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। इसमें एक बड़ा हॉल, स्टेज, बिजली और पानी की स्थायी व्यवस्था, रसोई के लिए अलग स्थान और बैठने की पर्याप्त सुविधा विकसित की जाएगी। इसके साथ ही पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे जिससे बड़े आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखना आसान होगा।

अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित बरात घर में एक बार में करीब 300 से 500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए करीब 18 महीने की समय सीमा तय की गई है।


लोगों की सुविधाओं के लिए नगर निगम की तरफ से कई स्तर पर काम किया जा रहा है, इस परियोजना को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।-धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed