{"_id":"69f243ef5704e0c2fa02932d","slug":"ac-in-container-ward-fails-patients-forced-to-sit-under-trees-in-the-scorching-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68781-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंटेनर वार्ड में एसी ठप, भीषण गर्मी में मरीज पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंटेनर वार्ड में एसी ठप, भीषण गर्मी में मरीज पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर
विज्ञापन
कंटेनर वार्ड में एसी ठप, भीषण गर्मी में मरीज पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर। कंटेनर वार्ड में गर
विज्ञापन
तापमान बढ़ते ही कंटेनर वार्ड मरीजों के लिए असहनीय हो गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल के कंटेनर वार्ड में भर्ती मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में लगे एसी सिस्टम लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके चलते टीबी, पीलिया समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीज वार्ड के भीतर रहने के बजाय बाहर पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, कोविड काल के दौरान बनाए गए आइसोलेशन कंटेनर वार्ड को बाद में विभिन्न विभागों की ओपीडी और भर्ती वार्ड के रूप में उपयोग में लाया जाने लगा। सर्दियों में तो यहां कोई विशेष समस्या सामने नहीं आई, लेकिन तापमान बढ़ते ही कंटेनर वार्ड मरीजों के लिए असहनीय हो गया है। दोपहर के समय धूप पड़ने से कंटेनर तपने लगता है, जिससे अंदर रहना मुश्किल हो जाता है।
मरीजों का कहना है कि सुबह के समय किसी तरह वार्ड में रहना संभव होता है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हालात बेहद खराब हो जाते हैं। ऐसे में मरीज पास के पेड़ों के नीचे बैठकर समय बिताने को मजबूर हैं। शाम ढलने के बाद ही वे दोबारा वार्ड में लौटते हैं।
टीबी की मरीज कशिश ने बताया कि वह दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची थीं, जहां उन्हें कंटेनर वार्ड में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगे सभी एसी खराब हैं, जिसकी वजह से दोपहर के समय अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है, इसलिए मरीज पेड़ के नीचे आकर बैठते हैं और शाम को वापस वार्ड में जाते हैं।
कंटेनर वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीज की मंगलवार को हुई थी मौत
इसी बीच अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल तब और खड़े हो गए जब मंगलवार को बरसाना से आए एक वृद्ध मरीज की कंटेनर वार्ड में भर्ती के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिना एसी के कंटेनर वार्ड में मरीजों को रखना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
कंटेनर वार्ड में एसी खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी एसी दुरुस्त कर दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Trending Videos