फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested in cyber fraud case.

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Account holder arrested in cyber fraud case.
ठगी की रकम में से दो लाख रुपये आरोपी के खाते में हुए थे ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 9.66 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दिल्ली के सरिता विहार निवासी खाताधारक आरोपी वैदचंद्रा बर्मन (40) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी का बैंक खाता दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत विभिन्न राज्यों में दर्ज 12/13 साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में ठगी की रकम में से दो लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क में सेकेंड लेयर खाताधारक के रूप में काम कर रहा था और उसके बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आठ अक्तूबर 2025 को उसके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एमेलिया रीड बताकर म्यू वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड की सहायक बताया और शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता से अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 9.66 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में न तो कोई मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैदचंद्रा बर्मन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसके खाते में इस ठगी से जुड़े दो लाख रुपये आए थे, जिन्हें आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाना था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed