{"_id":"6a6f79e2e7ab5599d90cb011","slug":"uk-rising-stars-won-the-match-by-seven-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76419-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूके राइजिंग स्टार्स ने सात विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूके राइजिंग स्टार्स ने सात विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में यूके राइजिंग स्टार्स ने स्मैशर्स क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई स्मैशर्स की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से जतिन अरोड़ा ने 36 और अंकित राणा ने 28 रन बनाए।
यूके राइजिंग के लिए अमित पाल ने 18 रन और प्रवीण ने 26 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके जबकि जीत बिष्ट को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके राइजिंग ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से ओपनर अमित पाल ने 47 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली जबकि अमित ने 17 रनों का योगदान दिया। स्मैशर्स के लिए डीके यादव ने दो विकेट लिए जबकि जतिन को एक विकेट मिला। अमित पाल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद