{"_id":"6a6f7a869be06795ca043eb7","slug":"government-schools-in-the-district-will-be-equipped-with-ai-labs-and-smart-classrooms-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76482-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एआई लैब और स्मार्ट क्लासरूम से लैस होंगे जिले के राजकीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एआई लैब और स्मार्ट क्लासरूम से लैस होंगे जिले के राजकीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 18 सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के 18 प्रमुख सरकारी विद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई गई है।
इस परियोजना के अंतर्गत 6 पीएमश्री स्कूल, 6 मॉडल संस्कृति स्कूल तथा 6 सीएम ईईई (अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस) स्कूलों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों के भवनों का नए सिरे से निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मिल सके। नई योजना के तहत सभी चयनित स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और अत्याधुनिक पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। साथ ही आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, अतिरिक्त कक्षाएं, खेल के मैदान, नया फर्नीचर, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई को डिजिटल बनाने के लिए टैबलेट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी कार्यों के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा चुका है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को बढ़ाकर उन्हें निजी विद्यालयों के समकक्ष, बल्कि उससे भी बेहतर बनाना है। आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, रचनात्मकता तथा तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होगी। इससे हजारों बच्चों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उनका भविष्य अधिक उज्ज्वल बन सकेगा। यह पहल शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों की छवि को भी मजबूत करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने कहा कि विभाग की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी।