{"_id":"6a6f77af4d7b845e790f9b94","slug":"account-operator-arrested-in-cyber-fraud-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76455-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 19.75 लाख की साइबर ठगी में खाता ऑपरेटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 19.75 लाख की साइबर ठगी में खाता ऑपरेटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में 600 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर की गई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश कर 600 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 19.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता ऑपरेटर बिहार के रोहतास निवासी कविराज पाटिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास उस बैंक खाते का संचालन था, जिसमें ठगी की रकम पहुंची थी।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके खाताधारक विकास के बैंक खाते का एक्सेस रखता था। इसी खाते में ठगी की करीब नौ लाख रुपये की राशि पहुंची थी, जिसे आरोपी ने आगे अलग-अलग खातों में भेजा था। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-39 निवासी व्यक्ति ने बताया था कि जनवरी 2026 में उसके व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित संदेश आया था। संदेश भेजने वालों ने खुद को पांच पैसा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर निवेश करने पर अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी और लाभ के दावे किए जाते थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पांच पैसा के नाम से एक लिंक भेजकर फर्जी एप डाउनलोड कराया। एप पर बढ़ते मुनाफे का फर्जी विवरण दिखाकर उसे निवेश के लिए तैयार किया गया। भरोसे में आकर उसने अलग-अलग खातों में कुल 19.75 लाख रुपये जमा कर दिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने बहाने बनाए और बाद में संपर्क बंद कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।