सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action to remove encroachment postponed due to lack of police force

Faridabad News: पुलिस बल की कमी से टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Action to remove encroachment postponed due to lack of police force
विज्ञापन
निगम जल्द तय करेगा नई तारीख, संवेदनशील इलाकों में बिना सुरक्षा जोखिम नहीं लेना चाहता प्रशासन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में यातायात सुधार के लिए प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को टालना पड़ा। नगर निगम और एचएसवीपी की संयुक्त टीमों ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलने के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। हाल ही में हाईकोर्ट ने शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम, डीटीपी और एचएसवीपी को सख्त निर्देश दिए थे। खासतौर पर मकानों और संस्थानों के बाहर बनाए गए रैंप, शेड और अन्य ढांचों को हटाने के लिए कहा गया, ताकि यातायात बाधाओं को कम किया जा सके।

संयुक्त टीमों ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण की पहचान कर सूची तैयार कर ली थी। मुख्य सड़कों के किनारे बने अवैध ढांचे, दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड और सरकारी जमीन पर कब्जे इस अभियान के दायरे में थे। अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई के लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई थी। जिन इलाकों में कार्रवाई प्रस्तावित थी, उन्हें प्रशासन ने संवेदनशील श्रेणी में रखा है। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे क्षेत्रों में विरोध या तनाव की आशंका रहती है, इसलिए पर्याप्त पुलिस बल के बिना अभियान चलाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण अंतिम समय में कार्रवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द तय होगी नई तारीख

नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन हर हाल में किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

जाम से जूझ रहे शहर को राहत की उम्मीद

शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होती जा रही हैं, जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में इस अभियान से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब दोबारा तैयारी के साथ इस कार्रवाई को अमलीजामा पहनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed