{"_id":"69da96e2e4de4739c304b6b4","slug":"ajay-prajapatis-century-helped-akp-academy-to-victory-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67218-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अजय प्रजापति की शतकीय पारी से एकेपी अकादमी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अजय प्रजापति की शतकीय पारी से एकेपी अकादमी जीती
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लू एंजल के अचिंत्य की शतकीय पारी हुई बेकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एकेपी अकादमी ने ब्लू एंजल को 13 रन से शिकस्त दी। 40 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकेपी ने 241 रन का स्कोर खड़ा किया। एकेपी के ओपनर अजय प्रजापति ने 94 गेंदों पर 119 रन बनाए। ब्लू एंजल के लिए अचिंत्य ने चार, हार्दिक ने तीन और दक्ष ने दो विकेट चटकाए। जवाब में ब्लू एंजल की टीम 228 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बल्लेबाजी को आए ओपनर अचिंत्य ने 90 गेंदों पर 111 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। एकेपी के भव्य, सात्विक और वैभव ने दो-दो विकेट चटकाए। 119 रन बनाने वाले अजय प्रजापति को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos