सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people were duped of Rs 98,000 by fraudsters.

Faridabad News: जालसाजों ने 2 लोगों से 98 हजार रुपये ठगे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 98,000 by fraudsters.
विज्ञापन
फरीदाबाद। जालसाजों ने जिले के 2 लोगों से 98 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है। पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में गांव अटाली निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपी ने पहले प्रोसेस फीस, फिर इंश्योरेंस और आरबीआई वेरिफिकेशन के नाम पर 28,672 रुपये ठग लिए। दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-77 स्थित केएलजे ग्रींस सोसाइटी निवासी युवती ने बतया कि 25 मार्च को उनके पिता के मोबाइल पर बैंक से खाते में कम बैलेंस होने के कारण रुपये कटने का मैसेज आया। उनके पिता ने रिफंड पाने के लिए ऑनलाइन सर्च किया। बाद में 1 अप्रैल को आरोपी ने बैंक का कर्मचारी बनकर बात की। इसके बाद आरोपी ने उनकी मां के नंबर पर एपीके फाइल भेजी जिसे डाउनलोड करने के बाद खाते से 70 हजार रुपये कट गए। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed