{"_id":"69da978a7fc56ff8ce093aa9","slug":"private-colleges-in-the-district-will-have-to-pay-rs-12-lakh-as-late-fees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67247-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के निजी महाविद्यालयों को लेट फीस के देने होंगे 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के निजी महाविद्यालयों को लेट फीस के देने होंगे 12 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा करने के लिए महाविद्यालयों के पास दो दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दाखिला प्रक्रिया में लापरवाही के लिए जिले के निजी महाविद्यालयों को अब लेट फीस देनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं करने वाले महाविद्यालयों पर लेट फीस लगा दी है। इसके लिए महाविद्यालय प्राचार्यों को 13 अप्रैल तक का समय दिया है। यह जुर्माना 2025-26 सत्र के लिए लगाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने लेट फीस जमा करने के वाले महाविद्यालयों की एक सूची जारी की है, जिसमें अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ और सैंट पीटर्स महाविद्यालय फरीदाबाद का नाम शामिल है। इन पर विभाग द्वारा लेट फीस के तौर पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने इस संबंध में छह अप्रैल को आदेश जारी किया था। महाविद्यालयों के पास लेट फीस जमा करने के लिए दो दिन शेष हैं।
प्रदेश के 79 महाविद्यालयों पर लगाया गया है जुर्माना
लेट फीस के लिए फरीदाबाद समेत प्रदेश के 79 महाविद्यालयों पर लेट फीस के लिए जुर्माना लगाया गया है। इन कॉलेज में गवर्नमेंट एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों को 1.23 करोड़ जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को 1.6 करोड़ रुपये लेट फीस के तौर पर जमा करने होंगे। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अगर तय समय पर लेट फीस जमा नहीं की तो महाविद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos