{"_id":"6a2efb58b77c6334f008622f","slug":"allegations-of-a-life-threatening-attack-over-a-land-dispute-in-alampur-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72447-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आलमपुर गांव में में जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आलमपुर गांव में में जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई घायल, धौज थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव आलमपुर में जमीन की चहारदीवारी को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। घटना 11 जून की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने, हथियारों से मारपीट करने और गंभीर चोटें पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
आलमपुर निवासी जाकिर हुसैन की शिकायत के अनुसार वह अपनी जमीन पर चहारदीवारी का कार्य करवा रहा था। आरोप है कि कमरुद्दीन, अब्बास, साजिद, माजिद, जाफर, सुबानी, मुस्तफा, बब्बन, तरकीब, तसलीम, शारुख, नाजिम और अंसार समेत अन्य लोग गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने फरसा, फावड़ा, लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर शाहिद, फमीद, रिजवान और अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के अब्बास ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जाकिर और उसके साथियों ने पहले हमला किया तथा अवैध हथियार से गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार साजिद, अब्बास, माजिद, नसीम, जान मोहम्मद और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। साथ ही एक बाइक छीनने और दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।