सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The players learned the techniques of Kazakh Kures.

Faridabad News: खिलाड़ियों ने सीखी कजाक कुरेश की तकनीक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The players learned the techniques of Kazakh Kures.
विज्ञापन
आरपीएस सावना में हरियाणा कजाक कुरेश संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सावना में हरियाणा कजाक कुरेश संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों ने कजाक कुरेश की तकनीक सीखी। सचिव अजय रतन ने खिलाड़ियों को कजाक कुरेश खेल के नियम और बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान प्रधान महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि जल्द ही इस खेल को स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया में शामिल किया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ी बेहद उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया और बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सावना वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश दीप पटेल, उपाध्यक्ष राजीव खुराना, सचिव हेमंत कुमार और कार्यकारी सदस्य मिथलेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed