सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Child injured in bike collision, petition filed

Faridabad News: बाइक की टक्कर से बच्चा घायल, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Child injured in bike collision, petition filed
विज्ञापन
गांव कौराली में बस का इंतजार कर रहा था बच्चा


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव कौराली में स्कूल बस का इंतजार कर रहे सात वर्षीय बच्चे को बाइक ने 22 मई को टक्कर मार दी। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण ऑपरेशन कर रॉड डालनी पड़ी। पुलिस ने शनिवार को शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कौराली निवासी जितेंद्र भाटी ने बताया कि 22 मई की सुबह उनका बेटा जिवांश घर के बाहर स्कूल बस में चढ़ने के लिए खड़ा था। इसी दौरान बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में जिवांश के पैर में गंभीर फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें आईं। उसका इलाज बल्लभगढ़ के निजी अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसके पैर में रॉड डालनी पड़ी। थाना तिगांव पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed