फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An example of unity was seen beneath the 100-foot-tall Tricolour.

Faridabad News: 100 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे दिखी एकता की मिसाल

Fri, 14 Aug 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
An example of unity was seen beneath the 100-foot-tall Tricolour.
मोहना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुटे हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग
विज्ञापन

राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहना में 100 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के नीचे शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। ग्राम पंचायत मोहना, अटेरना और झुग्गी छांयसा के हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के ग्रामीण एक साथ जुटे और तिरंगे को नमन कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि धर्म और परंपराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन देश के प्रति सम्मान और तिरंगे के प्रति गौरव सभी का समान है। विशाल तिरंगे के नीचे विभिन्न समुदायों के लोगों का एक साथ खड़ा होना आपसी भाईचारे और अनेकता में एकता की भावना को मजबूत करता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से माहौल देशभक्तिमय हो गया। युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed