{"_id":"6a7f4e13e583a4dc460e7bf0","slug":"responsibility-for-maintenance-of-ward-30s-mini-disposal-unit-assigned-to-a-private-agency-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77516-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-30 के मिनी डिस्पोजल के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-30 के मिनी डिस्पोजल के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18.73 लाख रुपये की परियोजना, 15 महीने तक मोटर-स्टार्टर के संचालन और मरम्मत की संभालेगी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वार्ड-30 के दो मिनी डिस्पोजल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को देने की तैयारी है। निगम ने हाउस नंबर 2092/28 और 1276/28 के पास स्थित मिनी डिस्पोजल की मोटर और स्टार्टर के संचालन, मरम्मत और रखरखाव के लिए करीब 18.73 लाख रुपये की परियोजना तैयार की है। एजेंसी को 15 महीने तक इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी।
निगम अधिकारियों के मुताबिक मिनी डिस्पोजल में लगी मोटर और स्टार्टर सीवर के पानी की निकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनमें तकनीकी खराबी आने या मोटर बंद होने पर डिस्पोजल की क्षमता प्रभावित हो जाती है। इससे सीवर का पानी ओवरफ्लो होने और आसपास जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसे देखते हुए मोटर और स्टार्टर के नियमित संचालन के साथ समय पर मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल का कहना है कि इस परियोजना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।