{"_id":"6a7f4e3fecb247a084078b6c","slug":"shortage-of-chairs-at-esic-hospital-patients-forced-to-sit-and-lie-on-the-floor-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77461-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में कुर्सियों की कमी, फर्श पर बैठने और लेटने को मजबूर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में कुर्सियों की कमी, फर्श पर बैठने और लेटने को मजबूर मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त सीटों (कुर्सियों) की कमी के चलते मरीज और उनके परिजन मजबूरन फर्श पर बैठने और लेटने को विवश हैं। दूर-दराज से आने वाले बीमार लोगों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक बनी हुई है।
ईएसआईसी अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज ओपीडी और अन्य विभागों में पहुंचते हैं। लेकिन, अस्पताल की गैलरी और वेटिंग एरिया में बैठने की व्यवस्था मरीजों की भारी भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही है। हालत यह है कि डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार करने वाले मरीजों को जब कहीं जगह नहीं मिलती, तो वे थक हारकर गैलरी के फर्श पर ही बैठ जाते हैं। कई गंभीर मरीज तो कमजोरी और दर्द के कारण फर्श पर ही लेटे हुए नजर आते हैं।
इस अव्यवस्था का खामियाजा सिर्फ मरीजों और उनके परिजनों को ही नहीं, बल्कि अस्पताल में आने-जाने वाले अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। गैलरी और रास्तों के बीच फर्श पर मरीजों के बैठे व लेटे होने के कारण आवाजाही में भारी रुकावट पैदा हो रही है। एक विभाग से दूसरे विभाग जाने वाले लोगों को नीचे बैठे मरीजों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे न सिर्फ राहगीरों को असुविधा हो रही है, बल्कि मरीजों को भी चोटिल होने या इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है।