फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Incomplete roads have increased the woes of Sector-23 residents.

Faridabad News: अधूरी सड़कों ने बढ़ाई सेक्टर-23 के लोगों की परेशानी

Fri, 14 Aug 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Incomplete roads have increased the woes of Sector-23 residents.
आवाजाही में करना पड़ रहा है परेशानी का सामनासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-23 के 22 फीट रोड क्षेत्र में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गलियों के पुनर्निर्माण के लिए सड़कें तोड़ने के बाद काम पूरा नहीं किया गया। बारिश के चलते अब यही टूटी सड़कें कीचड़ और जलभराव की समस्या में बदल गई हैं। लोगों को रोजाना खराब रास्तों और जमा गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने के समय लोगों को उम्मीद थी कि गलियों की हालत सुधरेगी और आवागमन आसान होगा। लेकिन काम अधूरा रहने से कई जगह सड़क उखड़ी हुई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सतीश ने बताया कि गलियों का निर्माण कराने के लिए सड़कें खोद दी गई, लेकिन काम पूरा नहीं होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। पानी जमा रहने से मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण ने बताया कि टूटी सड़क और जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई बार समस्या की जानकारी प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed