{"_id":"6a7f4de4ea54a6653909b598","slug":"sewage-water-becomes-a-nuisance-in-huda-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77509-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हुडा मार्केट में सीवर का पानी बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हुडा मार्केट में सीवर का पानी बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में आने से कतराते हैं ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-35 स्थित अशोका एन्क्लेव पार्ट-3 की हुडा मार्केट में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पूरी मार्केट में सीवर का जमा होने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्केट की सड़कों पर सीवर का पानी जमा होने के कारण दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी और दुर्गंध के चलते ग्राहक मार्केट में आने से कतरा रहे हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही लंबे समय से समस्या बनी हुई है और अब हालात इतने खराब हैं कि दुकानें खोलने के बावजूद ग्राहक नजर नहीं आ रहे।
दुकानदार विनोद ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मार्केट में पानी जमा रहने के कारण रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, दुकानदार सत्यम ने बताया कि कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया।