{"_id":"69d3bc660b766ff09107a93b","slug":"apply-for-free-visit-to-old-hazur-sahib-by-15th-april-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66790-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुजुर्ग हजूर साहिब की मुफ्त यात्रा के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुजुर्ग हजूर साहिब की मुफ्त यात्रा के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार मिलेगा लाभ
1.80 लाख से कम आय वाले वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ, पांच मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फरीदाबाद के बुजुर्गों के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) के दर्शन का सुनहरा अवसर है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि आगामी पांच मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के लिए फरीदाबाद के पात्र नागरिक 15 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
योजना का लाभ उन वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और शारीरिक रूप से फिट होने का स्व-घोषणा पत्र अनिवार्य है। खास बात यह है कि यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवेदकों को अपनी सूचना 16 अप्रैल से पहले लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में देनी होगी। यह जानकारी रेलवे को भेजी जाएगी ताकि यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चलने वाली इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति तीन साल में एक बार ले सकता है।
Trending Videos