{"_id":"69d562aaa84bf1866208649d","slug":"rajivs-innings-helped-vyca-to-victory-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66883-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजीव की पारी से जीती वीवाईसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजीव की पारी से जीती वीवाईसीए
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजीव की शानदार पारी के दम पर वीवाईसीए ने लेपर्ड ए को 131 रन से हरा दिया। 45 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई वीवाईसीए ने 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को उतरी लेपर्ड की टीम पूरे ओवर खेलकर महज 142 रन ही बना सकी।
वीवाईसीए के लिए राजीव ने महज 72 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली जबकि अक्षय ने 43 रन का योगदान दिया। लेपर्ड ए कि ओर से वेदांग ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में लेपर्ड के लिए बल्लेबाजी को आए अभिषेक पांडे ने 37 रन बनाए जबकि स्पर्श ने 32 और निखिल ने 29 रनों का योगदान दिया। वीवाईसीए कि ओर से उमर ने दो विकेट चटकाए जबकि गौरव और सागर को एक-एक विकेट मिला। राजीव को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos