सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Interlocking tiles to be laid along roads to make Manesar dust-free

Faridabad News: मानेसर को धूल मुक्त करने के लिए सड़कों के किनारे लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles to be laid along roads to make Manesar dust-free
विज्ञापन
तारकोल से बनी सड़कों के किनारों को भी पक्का किया जाएगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर में बढ़ते प्रदूषण और धूल की समस्या को कम करने के लिए नगर निगम ने एक नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत नगर निगम अपने क्षेत्र की 19 प्रमुख सड़कों के दोनों किनारों पर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाएगा।
इसका उद्देश्य सड़कों के किनारे खुली मिट्टी को ढकना है, ताकि धूल जमा न हो और हवा में न उड़े। साथ ही, तारकोल से बनी सड़कों के किनारों को भी पक्का किया जाएगा, जिससे सड़कें ज्यादा मजबूत और साफ-सुथरी रहें। इस परियोजना पर नगर निगम लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सर्वे के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें मानेसर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई गई थी। पहले इस योजना को वित्तीय मंजूरी दी जाएगी, फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और उसके बाद काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम मानेसर ने सड़कों को बेहतर बनाने और धूल कम करने के लिए अलग-अलग इलाकों में कई कामों की योजना बनाई है। डिवीजन-1 की 9 सड़कों और डिवीजन-2 की 10 सड़कों के किनारों को टाइल लगाकर पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन इलाकों की सड़कों पर लगाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल

नगर निगम डिवीजन-1 के हयातपुर से गढ़ी रोड पर 1 करोड़ 54 लाख, शिकोहपुर (मुख्य सड़क) 2 करोड़ 82 लाख, भांगरौला से बास रोड 2 करोड़ 82 लाख, पटौदी रोड से ढोरका 4 करोड़ 26 लाख, गढ़ी से हरसरू (सड़क, फुटपाथ, नाला) 2 करोड़ 88 लाख, बामड़ौली (मुख्य सड़क का बाकी काम)1 करोड़ 43 लाख, पटौदी रोड से मेवका 4 करोड़ 56 लाख, हयातपुर से ढाणा रोड 5 करोड़ 21 लाख, किडजी स्कूल से नवादा (नयाशा पेट्रोल पंप तक) 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च करेगा। डिवीजन-2 में एनएच-48 से नैनवाल 1 करोड़ 5 लाख, कोटा खंडेवला से बार गुर्जर 1 करोड़ 13 लाख, बार गुर्जर से बाबा मोहन राम मंदिर 1 करोड़ 17 लाख, नैनवाल से खाती ढाणी व मुंशी ढाणी 1 करोड़ 19 लाख, कोटा खंडेवला से बाबा मोहन राम मंदिर 1 करोड़ 72 लाख, कोटा खंडेवला से नौरंगपुर 6 करोड़ 40 लाख, एनएच-48 से सहरावन 2 करोड़ 22 लाख, एनएच-48 से कुकड़ौला 1 करोड़ 81 लाख, रामपुरा चौक से नखड़ौला 1 करोड़ 32 लाख मानेसर से कासन (पूरण भगत मंदिर तक) 2 करोड़ 13 लाख खर्च करेगा।

वर्जन
मानेसर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की योजना बनाई जा रही है। इस काम पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सड़कों पर चलने वाले लोगों को साफ-सुथरी और बेहतर सुविधा वाली सड़कें मिलेंगी। -प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed