{"_id":"6a344d03b720845d1307f86f","slug":"area-across-the-canal-receives-full-supply-from-66-kv-power-substation-raxwal-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72728-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पार क्षेत्र को मिले 66 केवी बिजली घर की पूरी सप्लाई : रैक्सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पार क्षेत्र को मिले 66 केवी बिजली घर की पूरी सप्लाई : रैक्सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान के लिए 66 केवी या 33 केवी के दो नए बिजली घर बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नहरपार क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बिजली निगम के अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि पल्ला, तिलपत, सेहतपुर, अगवानपुर, इस्माइलपुर और बसंतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रैक्सवाल ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नहरपार क्षेत्र के लिए अलग बिजली घर की मंजूरी दी थी। इसके तहत सेक्टर-37 में 66 केवी का बिजली घर तैयार किया गया, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से इस बिजली घर की पूरी क्षमता का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि बिजली घर की आधी सप्लाई अन्य क्षेत्रों में भेजी जा रही है, जिससे पल्ला से बसंतपुर तक बिजली संकट बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिजली समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग पिछले करीब एक महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मांग को लेकर उन्होंने डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सेक्टर-37 स्थित बिजली घर की पूरी सप्लाई नहरपार क्षेत्र को दी जाए। यदि यह संभव नहीं है तो क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बिजली मांग को देखते हुए 66 केवी या 33 केवी क्षमता के दो नए बिजली घर स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन
रैक्सवाल ने यह भी मांग उठाई कि केंद्र सरकार की भूमिगत बिजली लाइन योजना के तहत पल्ला-तिलपत से बसंतपुर तक के गांवों, सेक्टरों और कॉलोनियों को शामिल किया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भी ज्ञापन भेजा गया है।