{"_id":"6a344c2e67de3e7fcc091c25","slug":"water-to-reach-two-major-city-parks-without-digging-up-roads-hsvp-launches-project-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72717-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर के दो बड़े पार्कों में बिना सड़क खोदे पहुंचेगा पानी, एचएसवीपी ने शुरू की परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर के दो बड़े पार्कों में बिना सड़क खोदे पहुंचेगा पानी, एचएसवीपी ने शुरू की परियोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी से जमीन के भीतर बिछेगी पाइप लाइन, पक्की सड़कों को नहीं आएगा कोई नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क और सेक्टर-44 स्थित लेजर वैली पार्क में पानी की सुचारु व्यवस्था करने के लिए एक विशेष परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत दोनों पार्कों में पानी का नया कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़कों की कोई कटाई नहीं की जाएगी। विभाग ने इसके लिए नो रोड कट नीति लागू करते हुए आधुनिक इंजीनियरिंग की ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी (बिना खुदाई की तकनीक) को अनिवार्य किया है।
इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग विधि का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत सड़क के दोनों किनारों पर छोटे बेस गड्ढे बनाए जाते हैं और हाइड्रोलिक मशीन से जमीन के नीचे ही नीचे सतह से 4 फीट की गहराई पर छेद करके मजबूत पाइपलाइन निकाल ली जाती है, जिससे ऊपर वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके साथ ही परियोजना में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार का कॉल बिफोर यू डिग और नए राइट ऑफ वे नियम का भी पालन किया जाएगा ताकि खुदाई के दौरान अन्य विभागों की गैस या इंटरनेट लाइनें न कटें।
बिना खुदाई काम करेगी तकनीक, लोग नहीं होंगे प्रभावित
पार्कों में पानी का कनेक्शन देने के लिए अपनाई जा रही हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग तकनीक से काम होने पर सड़क पर चलने वाले यातायात पर कोई प्रभाव नहीं आएगा वहीं सड़क के नीचे काम जारी रहेगा। हाइड्रोलिक बोरिंग मशीन जमीन के अंदर ही अंदर एक सुरंग जैसी आकृति बनाती है और लचीली व मजबूत पाइपलाइन को दूसरी तरफ खींच लेती है। इस तकनीक के कारण सड़क की ऊपरी परत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
शहर के फेफड़े हैं ये दोनों पार्क, रोजाना उमड़ती है भीड़
सेक्टर-31 का टाउन पार्क और सेक्टर-44 का लेजर वैली पार्क फरीदाबाद के सबसे पसंदीदा और जीवंत सार्वजनिक स्थल हैं। कंक्रीट के जंगलों के बीच इन्हें शहर के फेफड़े माना जाता है। हर रोज सुबह और शाम को यहां आसपास की सोसाइटियों और कॉलोनियों से सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे खुली हवा में सांस लेने, योग करने और टहलने आते हैं। छुट्टियों के दिनों में तो यहां पूरे फरीदाबाद से लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। ऐसे में इन पार्कों की हरियाली को बचाए रखना बेहद जरूरी है। पानी की नई व्यवस्था से पार्कों की रौनक और बढ़ेगी।
ओपन जिम से लेकर म्यूजिकल फाउंटेन तक, आधुनिक सुविधाओं से हैं लैस
इन दोनों बड़े पार्कों की लोकप्रियता की मुख्य वजह यहां मिलने वाली बेहतरीन सुविधाएं हैं। दोनों ही पार्कों में स्थानीय निवासियों की सेहत के लिए आधुनिक ओपन-एयर जिम, बच्चों के खेलने के लिए विशेष झूलों का एरिया और एक लंबा हरा-भरा वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। इसके अलावा शाम के समय लोगों के आकर्षण के लिए आकर्षक लाइटिंग और म्यूजिकल फाउंटेन (संगीतमय फव्वारे) भी मौजूद हैं। पार्कों में नई पाइपलाइन परियोजना शुरू होने से न केवल पेड़-पौधों और हरी घास को नियमित पानी मिलेगा बल्कि यहां आने वाले नागरिकों के लिए भी पानी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
पार्कों में पानी की सप्लाई सुगम बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इससे हरियाली बढ़ेगी और लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
-संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी