{"_id":"6a2b12995f600ac92701f613","slug":"assistant-professors-raised-their-demands-at-the-chief-ministers-residence-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72157-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री आवास पर उठाई अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री आवास पर उठाई अपनी मांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद। असिस्टेंट प्रोफेसरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पर आला अधिकारियों से मिला। इसमें जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बल्लभगढ़ स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राध्यापिका उषा दहिया विशेष रूप से शामिल हुईं।
उन्होंने स्थानीय व राज्य स्तर के शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया। संघ के प्रधान डॉ. राजेश रांझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी टू सीएम महेंद्र सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रमोशन के लिए अनिवार्य 5 वर्ष की ग्रामीण सेवा की अवधि को घटाकर 1 से 2 वर्ष करने या इसे पूरी तरह समाप्त करने की मांग की।
इसके अलावा प्राध्यापिका उषा दहिया व अन्य पदाधिकारियों ने अन्य शिक्षण संस्थानों की तरह रिटायरमेंट की उम्र को 58 से बढ़ाकर यूजीसी मानदंडों के अनुरूप करने को कहा। उन्होंने 2014 बैच के नियमित शिक्षकों के लंबित सीनियर स्केल व सिलेक्शन ग्रेड जारी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री के एडीसी सैनी ने इस पर बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव से बात की और जल्द ही जरूरी अनुमति पत्र जारी करने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक एस नारायणन से भी मुलाकात की। संवाद